जिन लोगो ने AwaasPlus 2024 Survey App के माध्यम से अपना सर्वे पूरा कर लिए है और वह Awas Plus Survey Report 2025 लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते है, तो आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्यूकी आज हम यहाँ पर Awas Plus Survey रिपोर्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें इसके बारें में जानकारी देंगे। अब आप आसनी से राज्यवार सर्वे लिस्ट देख सकते है।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत, सरकार का लक्ष्य 2025 तक सभी बेघर और कच्चे मकानों में रहने वाले ग्रामीण परिवारों को पक्के मकान प्रदान करना है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए, सरकार ने ‘आवास प्लस’ सर्वेक्षण के माध्यम से पात्र लाभार्थियों की पहचान की है।
Awas Plus 2024 रिपोर्ट क्या है?
आवास प्लस रिपोर्ट उन परिवारों की सूची है जो SECC 2011 डेटा में शामिल नहीं थे, लेकिन वर्तमान में आवासहीन हैं या कच्चे मकानों में रह रहे हैं। इस रिपोर्ट के माध्यम से, ऐसे परिवारों को PMAY-G के तहत शामिल किया गया है ताकि उन्हें पक्का मकान मिल सके।
PM Awas Yojana Gramin 2025
भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लक्ष्य देश के सभी बेघर और कमजोर आर्थिक स्थिति में जीवन यापन कर रहे परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराना है। इस योजना की शुरुआत 20 नवंबर 2016 को की गई थी, ताकि पहले की आवासीय योजनाओं में आई कमियों को दूर किया जा सके और अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को इसका लाभ मिल सके। इस योजना के तहत 2025 तक लगभग 2.95 करोड़ मकानों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है।
ग्रामीण परिवारों के लिए पक्के घरों की योजना
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों में लागू की गई है, जहां अब भी लाखों लोग कच्चे या जर्जर मकानों में रहने को मजबूर हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे (BPL) आने वाले परिवारों को स्थायी आवास प्रदान करना है, जिससे उनका जीवन स्तर सुधर सके। सरकार द्वारा चलाई जा रही आवास प्लस रिपोर्ट उन्हीं लाभार्थियों की पहचान करने के लिए तैयार की गई है, जिन्हें पहले की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया था। इस रिपोर्ट के माध्यम से, उन परिवारों को योजना में जोड़ा जा रहा है जो अभी तक पक्के मकान की सुविधा से वंचित हैं।
इस पहल के तहत, सरकार न केवल पक्का घर उपलब्ध करवा रही है, बल्कि अन्य सुविधाएं जैसे बिजली कनेक्शन, शौचालय, रसोई गैस और जल आपूर्ति जैसी आवश्यक सेवाएं भी सुनिश्चित कर रही है। आवास प्लस रिपोर्ट 2025 के तहत पात्र परिवार अपने नाम की पुष्टि कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।
आवश्यक दस्तावेज (Documents Required)
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- भूमि या मकान संबंधित दस्तावेज
- MGNREGA जॉब कार्ड (यदि उपलब्ध हो)
- स्व-घोषणा पत्र (Self-Declaration Form)
आवास योजना ग्रामीण का लाभ (PM Awas Yojana Benefits)
- इस योजना के तहत ₹1.20 लाख की आर्थिक सहायता, मैदानी इलाकों में मकान निर्माण के लिए दी जाती है।
- ₹1.30 लाख की सहायता राशि, पहाड़ी राज्यों, उत्तर-पूर्वी राज्यों, और अन्य कठिन क्षेत्रों के लिए
- मनरेगा के तहत 90 से 95 दिन की मजदूरी, जिससे निर्माण कार्य में अतिरिक्त सहायता मिले
- शौचालय निर्माण के लिए ₹12,000 की सहायता – स्वच्छ भारत मिशन (SBM) के तहत प्रदान किया जाता है।
- मुफ्त बिजली कनेक्शन, सौभाग्य योजना के अंतर्गत दी जाती है।
आवास प्लस सर्वे रिपोर्ट (Awas Plus 2024 Survey Report) कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको होम पेज पर ही “AawasPlus 2024 Survey“ पर क्लिक करना होगा।
![Awas Plus 2024](https://awasplus.in/wp-content/uploads/2025/01/awas-plus-survey-report-.png)
- अब आपको “AwaasPlus2024 Power-BI Dashboard” के सामने Link पर क्लिक करना है।
![awas plus survey report 2](https://awasplus.in/wp-content/uploads/2025/01/awas-plus-survey-report-2.png)
- इसके बाद आपको “summary report” पर क्लिक करना है।
![AWASPLUS](https://awasplus.in/wp-content/uploads/2025/01/AWASPLUS.png)
- अब आपके सामने बहुत सारे सर्वे लिंक्स दिखाई देंगे, इसमें आप जिस भी तरह का सर्वे देखना चाहते है, उसपर क्लिक करे।
![Awas Plus 2024 Survey](https://awasplus.in/wp-content/uploads/2025/01/awas-plus-survey-report-3.png)
- इसके बाद आपको अपना राज्य, जिला, ब्लॉक, पंचायत आदि को चुनना है।
![awas survey report](https://awasplus.in/wp-content/uploads/2025/01/awas-survey-report.png)
- अब आपके सामने पूरा आवास प्लस सर्वे लिस्ट खुल जाएगी।
![awas plus survey report 5](https://awasplus.in/wp-content/uploads/2025/01/awas-plus-survey-report-5.png)
PM Gramin Awas Yojana List कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आपको आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जोकि यह है :- https://pmayg.nic.in/
- इसके बाद आपको ‘Stakeholders’ के विकल्प पर क्लिक करके ‘IAY/PMAYG Beneficiary’ विकल्प पर करना होगा।
![Awas Plus Survey Report](https://awasplus.in/wp-content/uploads/2025/01/awas-plus-report-.png)
- अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर captcha कोड दर्ज करके submit के बटन पर क्लिक करना है।
![awas plus report check](https://awasplus.in/wp-content/uploads/2025/01/awas-plus-report-check-.png)
- अब आपसे पूछी गयी जानकारी जैसे अपना राज्य, जिला, ब्लॉक, और गांव को चुनना होगा।
- अब आपको कॅप्टचा कोड को दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
- ‘सबमिट के बटन पर क्लिक करके के बाद आपके गांव की लाभार्थी सूची प्रदर्शित होगी।
PM Awas Yojana Helpline Number
Service | Helpline No. | |
---|---|---|
PMAY-G | टोल फ्री नंबर: 1800-11-6446 | support-pmayg@gov.in |
PFMS | टोल फ्री नंबर: 1800-11-8111 | helpdesk-pfms@gov.in |
FAQs
प्रश्न 1: आवास प्लस रिपोर्ट (Awas Plus 2024 Report) क्या है?
उत्तर: आवास प्लस रिपोर्ट उन ग्रामीण परिवारों की सूची है, जिन्हें पहले प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) में शामिल नहीं किया गया था, लेकिन अब पात्र मानकर योजना का लाभ दिया जाएगा।
प्रश्न 2: मैं अपना नाम आवास प्लस रिपोर्ट में कैसे चेक कर सकता हूं?
उत्तर: आप PMAY-G की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत चुनें और सूची में अपना नाम देखें।
प्रश्न 3: इस योजना के तहत क्या लाभ मिलते हैं?
उत्तर: लाभार्थियों को ₹1.20 – ₹1.30 लाख तक की आर्थिक सहायता, शौचालय निर्माण के लिए ₹12,000, मजदूरी सहायता, मुफ्त बिजली कनेक्शन, पेयजल सुविधा और उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन दिया जाता है।